प्रयागराज महाकुंभ में कृष्णावती जन सहायता संस्था के निःशुल्क शिविर की सफलता को लेकर चर्चा…

प्रयागराज महाकुंभ में कृष्णावती जन सहायता संस्था के निःशुल्क शिविर की सफलता को लेकर चर्चा…

पुटकी(PUTKI): पुटकी बाजार स्थित सैनिक मिशन स्कुल में कृष्णावती जन सहायता संस्था की बैठक संस्था अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला के अध्यक्षता में हुई..

बैठक में मुख्य रूप से प्रयागराज महाकुंभ में नाग बासुकी मंदिर दारागंज के बगल में संस्था द्वारा निःशुल्क तीर्थ यात्रियों के लिए लगने वाले शिविर पर चर्चा की गई। सचिव सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि संस्था के द्वारा सभी के सहयोग से वँहा तीर्थ यात्रियों की ठहरने,खाने आदि कि बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा..

बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष रामदेव महतो,सचिव सत्येंद्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष दीपक मुखर्जी, दीपक सिंह चौधरी,सुनीलजी पांडे,गुड्डू वर्मा, बिशुन देव यादव आदि मौजूद थे..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *