प्रयागराज बॉर्डर पर लाखों श्रद्धालु फंसे…

प्रयागराज बॉर्डर पर लाखों श्रद्धालु फंसे…

प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्रान के दौरान महाकुंभ में भगदड़ होने से कई लोगों की मौत हुई हैं और कई लोग घायल हुए है। वैसे प्रयायराज में स्थिति सामान्य हो चुकी है। लेकिन महाकुंभ में भारी भीड़ होने के चलते प्रयागराज बॉर्डर को सील कर दिया गया। सभी 8 एंट्री प्वाइंट को बंद किया गया है और अभी तक नहीं खोला गया है। बॉर्डर सील होने से करीब ढाई लाख वाहन जहां-तहां फंस गए हैं लाखों लोग वाहन के साथ प्रयागराज सीमा से बाहर अटके हैं। वहीं प्रशासन लोगों से वापस लौटने की कह रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रयागराज आने वाले सभी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है. प्रयागराज से सटे रायबरेली, फतेहपुर, मिर्जापुर और जौनपुर बार्डर को सील कर दिया गया है। यात्रियों को रोक कर उनके भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रयागराज जाने वाली सड़कों पर सिर्फ वाहनों की कतार दिख रही है। अब रास्ते में फंसे इन लोगों के लिए आस पास के गांव वाले सहारा बन रहे है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान रायबरेली में वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं प्रयागराज महाकुंभ जा रहे वाहनों को चित्रकूट में रोक दिया गया है। प्रयागराज चित्रकूट मार्ग पर पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को रोक दिया है। इसके साथ ही महाकुंभ की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर जौनपुर पुलिस तैनात है, सभी यात्रियों से अपील की है कि 24 घंटे के लिए महाकुंभ मेले में लोग न जाएं। बॉम्बे से आया हूं। ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 4 दिन गाड़ी में बैठकर आया हूं। प्रशासन कह रहा है कि वापस चले जाओ। कैसे चले जाएं? चित्रकूट तक भी जाने नहीं दे रहे हैं। ताकि मैं वहां रुक कर एक-दो दिन बाद स्रान के लिए चला जाऊं। मेरे साथ महिला और बच्चे भी हैं। ये दर्द है महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु आत्माराम पाटिल का। आत्माराम बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चित्रकूट में फंसे हैं। आत्माराम की तरह चित्रकूट के 25 किमी लंबे जाम में करीब 2 लाख श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज जाने के लिए जाम खुलने का इंतजार करते रहे। यह हाल प्रयागराज से सटे 8 जिलों से आने वाले रास्तों का है। कई श्रद्धालु भूखे-प्यासे परिवार के साथ रास्ते में भटक गए, तो कई होटल लेकर रुकने को विवश हुए। इन्हें जहां रोका गया, वहां पर पानी, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं रही। ठंड में लोग खुले में रात गुजारने को मजबूर हुए। प्रशासन उन्हें वापस लौटने के लिए कह रहा है, लेकिन उनका कहना है कि जब घर से निकले हैं तो गंगा स्नान करके ही जाएंगे।

महाकुंभ में आने-जाने के रास्ते अलग किए, गाड़ियों की नो-एंट्री, वीआईपी पास रद्द
प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुई भगदड़ के बाद आज भीड़ कम है। मेले में आने-जाने के रास्ते अलग कर दिए गए हैं। प्रयागराज शहर में गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। यानी यहां किसी भी गाड़ी की एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा, वीआईपी पास भी रद्द कर दिए गए हैं। यह नियम 4 फरवरी तक लागू रहेंगडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा-जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *