प्रमंडल की 25 योजनाओं का निकला टेंडर, थाना से बिका पेपर…

प्रमंडल की 25 योजनाओं का निकला टेंडर, थाना से बिका पेपर…

धनबाद(DHANBAD): भवन प्रमंडल की 25 योजनाओं का टेंडर निकला. गुरुवार को सदर थाना में टेंडर पेपर की बिक्री की गयी. इसमें साढ़े तीन लाख से लेकर 38 लाख तक की योजनाएं शामिल है. शुक्रवार को टेंडर डाला जायेगा. हांलांकि गुरुवार को सदर थाना में टेंडर मैनेज करने का खूब खेल हुआ. बोकारो के संवेदक को टेंडर पेपर नहीं लेने दिया गया.

नोक झोंक भी हुई :
काउंटर में जब बोकारो के संवेदक ने टेंडर पेपर खरीदने की पहल की, तो धनबाद के संवेदक ने टेंडर पेपर लेने से मना कर दिया. इसको लेकर थोड़ी नोक-झोक हुई, बाद में मामला शांत हुआ. बोकारो के संवेदक को बैरंग लौटना पड़ा. इधर, कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि बोकारो के संवेदक को पेपर नहीं लेने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है. 25 ग्रुप का टेंडर है. सभी ग्रुप में काफी संख्या में टेंडर पेपर बिका है. शुक्रवार को टेंडर डाला जायेगा.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *