धनबाद(DHANBAD): अग्रसेन भवन हीरापुर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन की आयोजन किया गया इस सम्मेलन का अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीत भुइंया ने किया एवं संचालन जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया इस सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा की झारखंड की सरकार में दलित आदिवासियों पर अत्याचार चरण सीमा पर है
उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण बिल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पास कराया झारखंड में डबल इंजन की सरकार होने से विकास का काम तेजी से बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार में लिप्त इंडी गठबंधन की सरकार को हटाना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है तभी इस राज्य का कल्याण होगा
इस बैठक मैं धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष सरवन राय निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह महावीर पासवान संजीव अग्रवाल अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान सुमिता दास, ध्रुव कुमार, फूल जोशी ,बलराम हरि ,राजेश हरि प्रियंका देवी ,अजय दास ,सत्येंद्र मिश्रा पंकज सिंहा , रंजीत बिल्लू ,राजाराम दत्ता, सनी रवानी किशोर मंडल संजय कुशवाहा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन ध्रुव हरि ने किया।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

