धनबाद(DHANBAD): डाक विभाग ने मेल सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब धनबाद प्रधान डाकघर में पत्र और पार्सल की बुकिंग सुबह नौ से रात आठ बजे तक की जा सकेगी. पहले यह सुविधा केवल शाम पांच बजे तक ही उपलब्ध थी. इसके बाद भी कई ग्राहक कामकाजी व्यस्तता या समय की कमी की वजह से सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते थे. अब लोग देर शाम तक भी स्पीड पोस्ट, स्पीड पार्सल, साधारण पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

