धनबाद(SINDRI): सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दो अनमोल भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी और आज़ाद भारत के निर्माण में अहम् भूमिका निभाने वाले नेता महिला प्रधानमंत्री ” आयरन लेडी” स्व इंदिरा गाँधी की 41 वीं पुण्य तिथिऔर प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष स्व वल्लव भाई पटेल की 150 वीं जयंती नगर अध्यक्ष अजय कुमार के अध्यक्षता में मनाई गई।
दोनों नेताओं का देश निर्माण में अहम योगदान रहा जहां एक तरफ लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल ने सभी रियासतों को एकीकरण की चुनौतीपूर्ण कार्य का सफलता पूर्वक हल किया जो सभी आजादी के बाद भी अलग-अलग रह कार्य कर रहे थे। उन्हें गृह मंत्री का भी कार्य करने का सफलतापूर्वक अवसर मिला।
दूसरी तरफ लौह महिला स्व इंदिरा गांधी दृढ़संकल्प, साहसिक निर्णयके लिए जानी जाती है, उन्होंने अपनी कार्यकाल में 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में जीत ; फलस्वरुप बांग्ला- देश का निर्माण, राजा- राजवाड़ों को मिलने वाले प्रिविपर्स समाप्त करना, गरीबी हटाओ अभियान का शुभारंभ करना बैंकों का राष्ट्रीयकरण,कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण ,परमाणु परीक्षण के साथ भारत को शक्तिशाली देशों में अग्रिणी श्रेणी में आगे लाकर खड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा।
इन कार्यों के अलावे भी इन नेताओं के द्वारा देश के लिए अनेकोंनेक कार्यक्रम किए गए जो जो जगजाहिर है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सर्वश्री नरेंद्र कुमार शर्मा, स्वामी नाथ पांडेय जी, विदेशी सिंह, ओम प्रकाश जी, अजय सिंह, मनोज घोस, पूर्णेंदु सिंह, समसूद्दीन, मुन्ना पांडेय, मुन्ना यादव, शैलेश पंडित,आनंद कु वाँसफॉर् ,अश्वनी मंडल, अजीत मंडल, मोहन सिंह,
सिध्यार्थ भट्टाचार्य, नीलम देवी,रूबी देवी, अंजलि देवी सी वी सिंह, के साथ अन्य लोग भी उपस्थित हुए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

