प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्र्तगत विभिन्न लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण…

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्र्तगत विभिन्न लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण…

धनबाद(DHANBAD):25वीं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15.11.2025 को न्यू टाऊन हाॅल, धनबाद में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा विधायक टुंडी, निरसा, द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अन्र्तगत विभिन्न लाभुको के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, विधायक निरसा अरूप चटर्जी, उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, समेत माननीय जनप्रतिनिधि तथा वरीय पदाधिकारियों द्वारा राज किशोर महतो, पुटकी को रू0 95,000.00, ललिता देवी, धनसार को रू0 10,09,000.00  तथा  गोबिन्द प्र0 सिंह चैधरी, तोपचांची को रू0 9,50,000.00 स्वरोजगार हेतु राशि का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद के नोडल पदाधिकारी आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *