प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ अपशब्द कहने पर एफआईआर दर्ज….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ अपशब्द कहने पर एफआईआर दर्ज….

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के खिलाफ राष्ट्र धर्म रक्षा मंच द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मामले में मंच के पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी और आक्रोश जताते हुए कहा कि इस प्रकार का अपशब्दों का प्रयोग अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।

राष्ट्र धर्म रक्षा मंच के पदाधिकारी ने कहा, “जो शब्द प्रधानमंत्री के दिवंगत माता जी के लिए प्रयोग किए गए हैं, वह राजनीति में नैतिकता और सम्मान के गिरते स्तर को दर्शाते हैं। हम आघातित हैं और इसे एक गंभीर विषय मानते हैं। जब आप किसी संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति का अपमान कर रहे हैं, तो आप संविधान की रक्षा की बात किस आधार पर कर सकते हैं?”

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में इस तरह के अनर्गल बयानबाजी से समाज में वैमनस्य फैलता है और यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ है। राष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *