प्रदीप यादव और राजेश कच्छप ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति किया आभार व्यक्त

प्रदीप यादव और राजेश कच्छप ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति किया आभार व्यक्त

राँची । कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता चुने जाने के बाद प्रदीप यादव और राजेश कच्छप ने किया पदभार ग्रहण, कहा- मिली जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगेउप नेता राजेश कच्छप ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को सरकार और पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरूंगा।सरकार, कांग्रेस पार्टी, विभाग और कार्यकर्ता के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, कांग्रेस पार्टी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान बढ़ाते हुए धरातल पर उतारेंगे। इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने सोच समझ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव जी को संसदीय कार्य प्रणाली का लंबा अनुभव है। उनके साथ सहयोगी के तौर पर डिप्टी सीएलपी की जिम्मेदारी मिली है, इसका निर्वहन संसदीय कार्य प्रणाली के नियम अनुकूल और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अनुरूप दोनों में तालमेल बना कर अमली जामा पहनाया जाए। इसका प्रयास करेंगे और आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ सरकार के कार्यकाल में बेहतर काम करेगा।

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *