प्रगति यात्रा’ पर हैं CM नीतीश, मिलने बढ़े 3 नेता एक-एक कर गिरे….

प्रगति यात्रा’ पर हैं CM नीतीश, मिलने बढ़े 3 नेता एक-एक कर गिरे….

बिहार(BIHAR): CM नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान CM से मिलने की कोशिश में JDU के 3 नेता एक-एक कर गिर पड़े। इस पूरे वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि CM नीतीश कुमार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवानदन करते हुये आगे बढ़ रहे हैं..

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी उनके साथ हैं। तभी जदयू के कुछ नेता CM नीतीश से मिलने के लिए आगे बढ़े, तभी अनबैलेंस होकर एक-एक कर तीन नेता गिरते चले गये। इनमें से एक के हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी है, जो वो CM को देना चाहते थे। हादसे के बाद 2 नेता तो तुरंत उठ गये, जबकि एक को पकड़कर उठाया गया। इसके बाद CM नीतीश तुरंत वहां से दूसरी जगह के लिए रवाना हो गये। यह मामला बेतिया के शिकारपुर से उछलकर सामने आया है।इससे पहले CM नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा की शुरूआत बगहा से की थी। यहां करीब 701 करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत की, वहीं पौधे लगाये..

वहीं, बगहा में 139 करोड़ की लागत से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया। इसके बाद बेतिया पहुंचे थे। यहां मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर गांव में SDRF भवन, मनरेगा पार्क, पुस्तकालय, अमृत तालाब और खुला जिम समेत 59 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर 34 करोड़ 72 लाख खर्च की गई है। वहीं, CM ने 545 करोड़ 24 लाख की 300 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। बेतिया में महराजा स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस बीच वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने कहा, ‘CM कोई भी कार्यक्रम वाल्मीकि नगर से करते हैं। CM नीतीश के जेहन में वाल्मीकि नगर बसता है..

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *