धनबाद(DHANBAD):डिगवाडीह टाटा फुटबॉल ग्राउंड में झरिया प्रखण्ड संसाधन केन्द्र द्वारा आयोजित प्रखण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई। वही खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि खेल हमारी ऊर्जा, एकता और प्रतिभा को नई दिशा देते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने सभी खेल प्रेमियों, शिक्षकगण एवं कर्मियों का इस भव्य आयोजन की बधाई दी वही खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं दी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

