प्रकृति और संस्कृति से भारत महान…. बाबूलाल मरांडी…

प्रकृति और संस्कृति से भारत महान…. बाबूलाल मरांडी…

स्वस्थ भारत केलिए प्रधानमंत्री सजग…गजेंद्र सिंह शेखावत

रांची(RANCHI):आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुना।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरमू मंडल स्थित विद्यानगर में कार्यक्रम को सुना।इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात का 119 वां संस्करण भारत की प्रकृति और संस्कृति को समाहित किए हुए थी।

कहा कि भारत की संस्कृति महिला सम्मान की है। नारी तू नारायणी की हमारी विरासत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा जिसे आगामी 8मार्च को महिला दिवस पर और मजबूत किया जाएगा।

कहा कि भारत की भौगोलिक रचना प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ा है। बाघों का संरक्षण मानवता का संरक्षण है। प्रकृति पर ही मानवता टिकी है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक अनूठा कार्यक्रम है। जिसकी प्रतीक्षा जनता एक महीने तक करती है।

कहा कि बढ़ते मोटापा को लेकर प्रधानमंत्री जी की चिंता यह दर्शाती है कि वे देश वासियों के स्वास्थ्य के प्रति कितने चिंतित हैं।

कहा कि विकसित भारत की संकल्पना में स्वस्थ भारत भी शामिल है।

प्रधानमंत्री जी का संबोधन जनता केलिए एक शासक की तरह नहीं बल्कि अभिभावक की तरह होता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, कुमार अमित,केके गुप्ता,इंद्रजीत यादव,जितेंद्र वर्मा,अरुण झा ,सहित अन्य शामिल रहे।

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *