पैसे मांगने वाली तीन सेविकाओं को शो कॉज…

पैसे मांगने वाली तीन सेविकाओं को शो कॉज…

रांची(RANCHI) : मंईयां सम्मान योजना में सत्यापन के बदले पैसे मांगने की मिली शिकायत के बाद रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं अर्चना सिंह, गीता कुमारी और उषा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। धुर्वा की कुछ महिलाओं ने जन शिकायत कोषांग के व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजकर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के नाम पर उनसे पैसों की मांग की जा रही थी। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। यदि कोई भी आंगनबाड़ी सेविका सत्यापन के बदले पैसे मांगती है, तो इसकी शिकायत तुरंत करें। ये शिकायत व्हाट्सएप नंबर: 9430328080 एवं हेल्पलाइन नंबर: 1800-890-0215 पर की जा सकती है। DC के इस सख्ती से संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *