पेलोडर लोडिंग के बजाय मैन्युअल लोडिंग पुनः चालू की जाए साथ ही श्रम कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी दी जाए नहीं तो आने वाले दिनों में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल, सचिव प्रीतम रवानी….

पेलोडर लोडिंग के बजाय मैन्युअल लोडिंग पुनः चालू की जाए साथ ही श्रम कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी दी जाए नहीं तो आने वाले दिनों में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल, सचिव प्रीतम रवानी….

झरिया(JHARIA): जनता मजदूर संघ(बच्चा गुट) के बेनर तले क्षेत्रीय सचिव प्रीतम रवानी के नेतृत्व में शनिवार को लोदना 10 अंतर्गत कुजामा चेक पोस्ट पर असंगठित मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान किया गया। जनता मजदूर संघ के प्रीतम रवानी ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी अड़ियल रवैया को अपनाते हुए मैन्युअल लोडिंग के बजाय पेलोडर लोडिंग करवाने का काम कर रही है..

जिसके कारण मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं, मैं प्रबंधन से मांग करता हूं कि पेलोडर लोडिंग की जगह मैन्युअल लोडिंग किया जाए जिससे मजदूरों को काम मिल सकेगा, मैन्युअल लोडिंग होने से 500 मजदूरों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, वहीं श्रम कानून के तहत मजदूरों को 12 घंटे की जगह 8 घंटे काम लिया जाए, मजदूरी दर बढ़ाया जाए अगर प्रबंधन हमारी बातों को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे। आज प्रबंधन मनमानी कर रही है जिसके कारण मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, मजदूरों के हित के लिए इन मांगों को माना जाए। मौके पर प्रीतम रवानी सचिव, रविंद्र प्रसाद, रत्नेश यादव, दीपक साव, आमिर बाऊरी, सोनू साव, मुकेश यादव आदि लोग मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *