पेयजल आपूर्ति को लेकर निगम ने की बैठक…लापरवाही बर्दाश्त नहीं..नगर आयुक्त..

पेयजल आपूर्ति को लेकर निगम ने की बैठक…लापरवाही बर्दाश्त नहीं..नगर आयुक्त..

धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने हेतु आज 07.08.25 को नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक निगम कार्यालय, धनबाद में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DW&SD) के कार्यपालक अभियंता, JUIDCO के अभियंता, L&T के प्रतिनिधि, संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) एजेंसियों के अधिकारी तथा नगर निगम के अभियंता एवं तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में किसी भी क्षेत्र को जल संकट का सामना नहीं करना चाहिए। सभी तकनीकी उपायों को शीघ्रता से कार्यान्वित करते हुए जलापूर्ति को नियमित और संतुलित किया जाए।

  1. कार्यपालक अभियंता DWSD को निर्देशित किया गया कि जलापूर्ति का समय निर्धारण पारदर्शी ढंग से किया जाए और क्षेत्रवार जल वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता को प्राथमिकता पर दूर किया जाए।
  2. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जल की बर्बादी रोकने हेतु ESR की ओवरफ्लो लाइनों को मुख्य वितरण पाइपलाइनों से जोड़ा जाए। इसके लिए विस्तृत तकनीकी अनुमान को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए।
  3. L&T तथा DW&SD को संयुक्त रूप से निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप मैथन योजना की कच्चे जल आपूर्ति पाइपलाइन में हो रहे सभी रिसाव (leakages) को शीघ्र बंद किया जाए। इससे जल संरक्षण एवं वितरण दक्षता में सुधार होगा।
  4. कार्यपालक अभियंता, DW&SD ने बैठक में जानकारी दी कि मटकुरिया क्षेत्र के लिए पृथक जलापूर्ति लाइन बिछाई जाएगी, जिससे भविष्य में उत्पन्न होने वाली जल संकट की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।
  5. नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि रेलवे जलापूर्ति लाइन का पुनर्रूपांकन इस प्रकार किया जाए कि नियंत्रण वाल्व (control valves) पाइपलाइन के ऊपरी गोलार्ध (upper hemisphere) में स्थापित किए जाएं। इससे जल नियंत्रण एवं रखरखाव में सुगमता होगी।
  6. आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें एवं आपूर्ति संबंधी समस्या की सूचना शीघ्र संबंधित विभागों को दें।
    नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित एजेंसियों एवं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *