पेट में बना ‘लोहा-घर,’ 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल गया, फिर…

पेट में बना ‘लोहा-घर,’ 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल गया, फिर…

UP(यूपी): हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऐसा मामला देखा जिसने हर किसी को दंग कर दिया। 35 साल के सचिन ने अपने पेट को ही धातु और प्लास्टिक का गोदाम बना डाला। छह महीनों में उसने 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नोकदार पेन निगल लिये। तेज पेट दर्द के बाद जब सचिन को अस्पताल लाया गया तो एक्स-रे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये। बुलंदशहर निवासी सचिन को नशे की लत ने परिवार को तोड़कर रख दिया था। परेशान परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। मगर वहां जाने की नाराजगी ने उसे अजीबोगरीब राह पर धकेल दिया। गुस्से और मानसिक उलझन में उसने चुपचाप चम्मच, ब्रश और पेन निगलना शुरू कर दिया।देव नंदिनी अस्पताल पहुंचे सचिन का एक्स-रे और स्कैन करते ही डॉक्टरों की आंखें फटी रह गईं। पेट में धातु और प्लास्टिक का ऐसा जखीरा था, जिसे निकालना आसान नहीं था। डॉ. श्याम कुमार और डॉ. संजय राय की टीम ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। करीब 3 घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों ने सभी 50 से ज्यादा वस्तुयें सावधानी से बाहर निकालीं। डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि यह मामला बेहद दुर्लभ है और अक्सर मानसिक अस्थिरता या गहरे तनाव से जूझ रहे मरीजों में देखने को मिलता है। फिलहाल सचिन की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *