
पलामू(JHARKHAND): गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) पलामू में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी ) के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश नारायण देव, प्रोफेसर-इन-चार्ज, ईको क्लब रहे, जबकि डॉ. मुरली मनोहर, अध्यक्ष आईआईसी, ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति समर्पण को दर्शाया गया।
प्रो. संजय कुमार सिंह, प्राचार्य, जीईसी पलामू, ने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी इस पहल में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. हरी मोहन दुबे, डॉ. विनीत शेखर, भवेश कुमार, डॉ. आलोक मानस दुबे एवं डॉ. योगेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्पबद्ध होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु सदैव जागरूक रहने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

