पूर्व MP पीएन सिंह ने किया आम बजट की तारीफ़…कहा,धनबाद में एयर पोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ज़मीन दें..केंद्र करेगी पहल…

पूर्व MP पीएन सिंह ने किया आम बजट की तारीफ़…कहा,धनबाद में एयर पोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ज़मीन दें..केंद्र करेगी पहल…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 2025 की आम बजट की जमकर सराहना की ..और कहा कि सभी वर्ग के हित को देखते हुए यह बजट पेश किया गया। यह आम बजट मध्यम वर्ग के अनुरूप है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सफल होगी। इसमें महिलाओं, बुजुर्गों युवाओं , व्यापारियों और किसानों के हित को ध्यान में रखा गया.. जो नए इनकम टैक्स स्लैब का प्रावधान किया गया है इसमें एक करोड़ लोगों को कर (tax ) देने से मुक्ति मिल जाएगी…

इस बजट में दो सौ नए हवाई अड्डा खोलने का प्रावधान है,

मेडिकल कॉलेज मे सीट बढ़ाने का प्रावधान है जिससे स्वस्थ भारत बन सके। जो डॉक्टरों की कमी है उसे दूर किया जा सके। इस बजट से मध्यमवर्गीय लोग ज्यादा खुश हैं कि हमें बारह लाख तक कमाने वाले को कोई कर ( tax) नहीं देना पड़ेगा। निश्चित रूप से हम सभी को देश के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को हृदय रूप से बधाई देते है। इस बजट का विरोधी भी कोई खामी नहीं ढूंढ पा रहें है। विरोधी सिर्फ इतना ही कह रहे है कि दिशाहीन बजट है। किस बिंदु पर दिशाहीन बजट है यह विपक्षी पार्टियां बता ही नहीं पा रही हैं। निश्चित रूप से जनता के नब्ज को पहचान कर की जनता क्या चाहती है उसके अनुसार यह बजट लाया गया है। यही नहीं एक नई परंपरा मोदी सरकार ने लागू किया की जहां 28 फरवरी को बजट पेश होता था वहां 01 फरवरी को बजट पेश किया गया । वही धनबाद मे एयरपोर्ट के सवाल पर पूर्व सांसद PN सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जमीन दें तो यह सपना जल्द साकार होगा।केंद्र सरकार ने इस बजट में हो दो सौ एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रखा है

आप देखिए बिहार मे दस नए एयरपोर्ट बन रहे हैं तो यहां भी झारखंड में राज्य सरकार जमीन दें तो केंद्र सरका एयर पोर्ट बना देगी। यह बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहता आया हु कि राज्य सरकार की इच्छा शक्ति पर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण निर्भर करता है,तभी तो हवाई सेवा शुरू हो सकेगी..

NEWS ANP के लिए विवेक और सन्नी शर्मा के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *