पूर्व विधायक संजीव सिंह को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत…

पूर्व विधायक संजीव सिंह को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित रहे झरिया के पूर्व बीजेपी विधायक और मजदूर नेता स्व. सूर्य देव सिंह पुत्र संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है..

2017 से पूर्व विधायक संजीव धनबाद मंडल कारा में बंद है..इस मामले कोर्ट में ट्रायल जारी …दोनों पक्षों की ओर से गवाहों का परीक्षण भी हुआ है…इसके पहले संजीव सिंह की ओर हाईकोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी…हालांकि विधायक संजीव सिंह की ओर इस मामले में खुद के बेकसूर होने के कई साक्ष्य दिए गए..आखिरकार 08 साल बाद संजीव सिंह धनबाद जेल से जमानत पर बाहर आयेंगे…इस खबर से उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी है…
आपको बता दे कि पूर्व विधायक संजीव सिंह की धर्मपत्नी रागिनी सिंह ने इस बार पूर्णिमा नीरज को हराकर विधायक बनी है…संजीव सिंह के माता कुंती सिंह और पिता स्व.सूर्यदेव सिंह झरिया के विधायक रह चुके है…

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *