पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हुये बेहोश, अस्पताल में भर्ती…

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हुये बेहोश, अस्पताल में भर्ती…

गुजरात(GUJRAT):गुजरात में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत अचानक खराब हो गई। बुधवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी के कारण चिदंबरम बेहोश हो गये। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शारीरिक कमजोरी और अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया था। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से होश में हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है, और वह खतरे से बाहर हैं।

NEWSANP के लिए गुजरात से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *