पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने थामा JMM का दामन, दुमका में स्थापना दिवस के बाद ली सदस्यता, भाजपा को बड़ा झटका…

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने थामा JMM का दामन, दुमका में स्थापना दिवस के बाद ली सदस्यता, भाजपा को बड़ा झटका…

दुमका(DUMKA): झारखंड की राजनीति में एक अहम बदलाव देखने को मिला है। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने दुमका में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के उपरांत औपचारिक रूप से JMM का दामन थामा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टुंडी विधायक मथुरा महतो एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल रहे। चंद्रशेखर अग्रवाल के JMM में शामिल होने से पार्टी को धनबाद सहित कोयलांचल क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि वे झारखंड के विकास, युवाओं के रोजगार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए JMM की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

वहीं JMM नेताओं ने चंद्रशेखर अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में मिलेगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस घटनाक्रम से धनबाद की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *