पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने किया ध्वजारोहण …

पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस..मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने किया ध्वजारोहण …

धनबाद(DHANBAD):79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज दिनांक 15.08.2024 को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के उद्यान में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा रेल सुरक्षा बल एवं स्काउट्स एंड गाईड के सदस्यों के परेड का निरीक्षण किया । इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने धनबाद मंडल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण भी प्रस्तुत किया ।

(संबोधन का विस्तृत विवरण Annexure के रूप संलग्‍न)
मंडल रेल प्रबंधक के संबोधन के उपरांत इस अवसर पर मंडल के कलाकारों एवं स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । देश की आजादी एवं रक्षा से जुड़े जवानों के साहस एवं बलिदान से संबंधित नृत्य नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति की गयी ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र सहित महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अन्य सदस्याएं, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे |

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा स्काउट एवं गाईड डेन तथा जैक एण्ड जिल मोंटेशरी स्कूल में ध्वजारोहण किया गया एवं रेलवे अस्पताल में मरीजों के बीच उपहार वितरित किए गए ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *