पूर्व मध्य रेलवे डिवीजन के धनबाद – सिंदरी पैसेंजर यात्री सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतरा…

पूर्व मध्य रेलवे डिवीजन के धनबाद – सिंदरी पैसेंजर यात्री सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतरा…

धनबाद(SINDRI): रविवार पूर्व मध्य रेल डिवीजन के धनबाद -सिंदरी पैसेंजर यात्री सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया।इंजन के पटरी से उतरने पर रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अपराह्न लगभग 1:20 बजे धनबाद से सिंदरी आने वाली यात्री ट्रेन संख्या 53334 मार्शलिंग यार्ड स्टेशन से खुलने के बाद लगभग 100 मीटर की दूरी पर पोल संख्या एस एन एम वाई 1131 के समीप पॉइंट ट्रैक स्विच नंबर 70 ए पर ट्रैक बदलते वक्त रेल इंजन पटरी से उतर गया। रेलवे खंड पर घटी घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।हालांकि बताया गया की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन ( एआरटी) को निर्देश दिया गया। एआरटी द्वारा भारी मशीनरी एवं क्रेन के बदौलत इंजन को पटरी में बैठाया गया ,जिससे समय रहते रेलवे सेवाएं सामान्य हो गई। रात्रि 8:00 बजे पहुंचने वाली यात्री गाड़ी संख्या 53 333 सिंदरी टाउन स्टेशन में आई और धनबाद जंक्शन के लिए प्रस्थान हो गई। रेल इंजन पटरी से क्यों उतरा इसकी संबंधित अधिकारियों द्वारा विश्लेषण करने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।मार्शलिंग यार्ड स्टेशन में सितंबर से 31 दिसंबर तक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था। इस दौरान धनबाद- सिंदरी यात्री ट्रेन को अस्थाई रूप से बंद किया गया था। जिसे रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद परिचालन सुनिश्चित किया गया था। इंटरलॉकिंग का काम होने के उपरांत सिंदरी टाउन का रेल परिचालन मार्शलिंग यार्ड से नियंत्रित किया जा रहा है। जबकि बुकिंग काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर यथावत संचालित हैं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *