धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल नागरिक मंच के द्वारा आज धनबाद लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में कोयलांचल नागरिक मंच के द्वारा आज जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया..
इस दौरान मंच के सदस्यों द्वारा विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया..
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को दो-तीन महीने के भीतर ही राज्य में निकाय चुनाव कराना होगा। क्योंकि इसपर पहले ही हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने डिगवाडीह कार्मेल स्कूल कांड पर छात्राओं के परिजन से मुलाकात के बाद आगे कदम उठाने की बात कही है..
NEWS ANP के लिए विवेक की रिपोर्ट

