पूर्वी टुंडी में कांग्रेस का ब्लॉक जनसंवाद व SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

पूर्वी टुंडी में कांग्रेस का ब्लॉक जनसंवाद व SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद(DHANBAD): पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रूपन पंचायत स्थित सभागार में रविवार को ब्लॉक जनसंवाद कार्यक्रम एवं एस.आई.आर. (SIR) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार सिंह, एस.आई.आर. के प्रशिक्षक डॉ. संतोष राय, जिला सचिव सुदाम भंडारी, प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक तथा NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस.आई.आर. के प्रशिक्षक डॉ. संतोष राय ने उपस्थित लोगों को एस.आई.आर. से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं को समझना तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार से मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर करने या उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है, तो उसके प्रति जागरूक रहना और उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या साजिश से बचें।
जिला सचिव सुदाम भंडारी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एस.आई.आर. से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। अंत में सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *