पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश कुमार रजक के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर बाबासाहेब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं नारा बुलंद किया…

पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश कुमार रजक के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर बाबासाहेब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं नारा बुलंद किया…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को पूर्वी टुंडी प्रखण्ड के मैरा नवाटांड मे पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश कुमार रजक के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर बाबासाहेब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं नारा बुलंद किया..

अंबेडकर सम्मान मार्च के उपरांत एक सभा को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा व आर एस एस शूरू से संविधान विरोधी रही है। संविधान सभा की बैठक 6 दिसंबर 1946 को शुरू हुई। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया। 19 नवंबर 1939 को महात्मा गाँधी जी के व्यान ने संविधान निर्माण की नींव रखी। गांधी नें जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान आवश्यकता को पहचाना..

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा 30 नवंबर 1949 को आर एस एस को सप्ताहिक आर्गनाइजेशन ने संविधान को अभारतीय बताया था। मनुस्मृति को आदर्श प्राचीन कानून के रूप में प्रचारित किया था। 12 दिसंबर 19 49 को RSS ने महिलाओ के समान अधिकारो का विरोध करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर जी का पुतला जलाया था। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आर एस एस ने संविधान को अहिंदु बताते हुए हिन्दु केंद्रीत शाशन की बकालत किया था। सन 2000 में भाजपा की संविधान समीक्षा आयोग ने संशोधन की मांग किया था..

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा भाजपा शुरुआत से बाबू का विरोधी रही है आज गांधी कि विरासत पर हमला कर रही है। संघ परिवार नाथूराम गोडसे का महीमा मंडन कर गांधी कि विरासत को कमजोर कर रही है भाजपाई अंबेडकर की संविधान का सदैव विरोधी रही है। आरक्षण नीतीयो को कमजोर किया गया। दलित पिछड़ा वर्ग और जन जातीय समूह निशाना बनी। 2024 चुनाव के दौरान भाजपाई नेताओ ने 400 सीटे मिलने पर संविधान बदलने कि धमकी दिया था में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित हुए तथा प्रवेक्षक के रूप में मंटू कुमार दास बब्लू दास उपस्थित हुए..

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश की भाजपा सरकार संविधान और बाबा साहब के खिलाफ आए दिन और गलत ब्यान दे रही है और संविधान को कमजोर किया जा रहा है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है और पुरे देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है और आने वाले वक्त में कांग्रेस पार्टी बृहद कार्यक्रम करने जा रही है..

कार्यक्रम मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपाध्यक्ष वकील बाउरी, मंटू दास बब्लू दास गोपाल कृष्ण चौधरी,मुरलीराम दा, गोपाल रक्षित, किशन दास, वकील पंडित, जय प्रकाश रजक, राजु रजक, कंचन रजक, देव रंजन रजक, अंडाल दा, किशन दा, शंकर दा, मदर रक्षित, रोहित रजक, निरंजन रजक आदी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *