पूर्णिया सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक#pappuPappuYadav…

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव देर रात गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक#pappuPappuYadav…

पटना (PATNA): बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले कई घंटों तक पुलिस और सांसद के समर्थकों के बीच बहस और नोकझोंक का दौर चलता रहा।
जानकारी के अनुसार, पटना स्थित मंदिर वाले आवास पर पुलिस टीम सांसद को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर जुट गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे कोर्ट के आदेश के तहत सांसद को गिरफ्तार करने आए हैं। इस पर सांसद पप्पू यादव ने पुलिस से गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग की। पुलिस की ओर से बताया गया कि अदालत द्वारा जारी आदेश के बाद उनकी जमानत रद्द कर दी गई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला करीब 31 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें जमानत रद्द होने के बाद पुलिस को गिरफ्तारी का निर्देश मिला था। गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों ने सांसद के समर्थन में जोरदार नारे लगाए, वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उन्हें अपने साथ ले गई।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *