धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 12 नवंबर 2024 को झरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह की सुनिश्चित जीत को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के न्यू मोती नगर,आजाद नगर,नदी धारी बस्ती,साउथ कॉलोनी चासनाला में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया..
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि
इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रति लोगों का विश्वास और मिल रहे अपार समर्थन एवं उनकी लोकप्रियता देख भाजपा के लोग हतोत्साहित एवं विचलित है,झरिया विधानसभा में पिछले 5 वर्षों में विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सड़क,पानी,बिजली सहित क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ अनगिनत कल्याणकारी उल्लेखनीय कार्य किए हैं, लोगों का इंडिया गठबंधन के प्रति विश्वास जगा है और निश्चित रूप से झरिया विधानसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी!
आगे उन्होंने कहा कि आज लोगों का इंडिया गठबंधन के प्रति विश्वास जगा है, झारखंड की इंडिया गठबंधन हेमंत सरकार राज्य के युवा बेरोजगारों एवं महिलाओं किसानों के उत्थान एवं बेहतरी के लिए मंईया सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना के साथ-साथ किसानों का ऋण माफ,बिजली बिल माफ सहित अनगिनत कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया हैं..
लोग इंडिया गठबंधन के कार्यों से खुश एवं प्रभावित हैं,निश्चित रूप से झरिया विधानसभा की जनता इंडिया गठबंधन कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी! मौके पर मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अलावा,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अनूप सिंह डेविड .संतोष दास बब्लू मालाकार, गुड्डू दास सुनिल दास तंजेब अंसारी अनिल गिरी पंकज साव रंजन सिंह सोनू ठाकुर, कार्तिक बाउरी मुनिया देवी सरला देवी बिकू सिंह अरविंद सिंह जगन्नाथ दास बब्लू बाउरी सुरज वर्मा श्याम साव पप्पु सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
