पुष्प अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ फाल्गुन महोत्सवफूलों से किया गया भगवान का अभिषेक, झूम उठे भक्तजन…

पुष्प अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ फाल्गुन महोत्सवफूलों से किया गया भगवान का अभिषेक, झूम उठे भक्तजन…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 31.01.2025 को इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा भगवान का पुष्प अभिषेक किया गया। फूलों की होली देख उपस्थित भक्त झूम उठे।उत्सव का प्रारंभ मंदिर प्रबंधक सुंदर गोविंद प्रभु के द्वारा कथा के माध्यम से किया गया।कथा के पश्चात कीर्तन , आरती एवं भगवान का पुष्प अभिषेक किया गया

सुंदर प्रभु ने बताया कि आज पुष्प अभिषेक के साथ फाल्गुन उत्सव प्रारंभ हुआ। पुष्प अभिषेक के साथ ब्रज में फाल्गुन की शुरुआत हो जाती है।प्रभुजी ने ब्रज की होली की महिमा भी भक्तो को बताई और सभी धनबाद वासियों से धर्म के प्रति जागरूक होने के लिए कहा।इस्कॉन कुसुम विहार पिछले पांच वर्षों से पुष्प अभिषेक महोत्सव मना रहा है।

उत्सव में 51किलो फूलों के द्वारा भगवान का पुष्प अभिषेक किया गया। पुष्प अभिषेक के पश्चात इस्कॉन कुसुम विहार के भक्तो के मध्य फूलों की होली खेली गई।

महोत्सव में पुष्प अभिषेक और कीर्तन से भक्तो का उत्साह देख वृन्दावन की फाल्गुन की होली का अनुभव हो रहा था।उत्सव के पश्चात सभी भक्तो के मध्य महाप्रसाद का वितरण किया गया।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की र रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *