पुलिस सत्यापन के बाद ही किराएदार रखने की हिदायत….

पुलिस सत्यापन के बाद ही किराएदार रखने की हिदायत….

गोविंदपुर(DHANBAD): गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मकान मालिकों को अब पुलिस से सत्यापन कराने के बाद ही किराएदार रखना होगा। आम लोगों को इस सूचना से अवगत कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने रविवार को पूरे क्षेत्र में माइक प्रचार कराया। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ रही है। गोविंदपुर पुलिस की ओर से किए गए माइक प्रचार में लोगों से अपने-अपने किराएदारों का आधार कार्ड लेकर गोविंदपुर थाना पहुंचने और सत्यापन कराने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि सत्यापन के बगैर किराएदार रखे जाएंगे तो मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने यह भी माइक प्रचार कराया कि घर बंद कर कहीं नहीं जाएं। वैकल्पिक व्यवस्था करके ही घर छोड़ें। यदि कोई व्यवस्था नहीं होती है तो पुलिस को सूचना दें।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *