पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन महोदय के निर्देशानुसार रविवार को धनबाद पुलिस केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका महोदय एवं डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार महोदय द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित पुलिस पदाधिकारियों को कानून एवं अनुसन्धान से जुड़ी बरिकियों को विस्तारपूर्वक बताया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं अनुसन्धान से जुड़ी बरिकियों को विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त महिला विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा अधिनियम से जुड़े प्रमुख प्रावधान एवं चुनौतियां एवं समाधान, महिला हेल्प डेस्‍क के कार्य एवं दायित्व, उनसे संबंधित आदि कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर को सम्बोधित करते हुए डीएसपी महोदय ने बताया कि नये कानूनों में सूचना प्रौद्योगिकी के साथ ही फॉरेंसिक अनुसन्धान पर विशेष बल दिया गया है. इन कानूनों में इ-रिकॉर्ड का प्रावधान किया गया है जिसके अंतर्गत जीरो एफआइआर, इ-एफआइआर और चार्जशीट को ऑनलाइन डिजिटल कर दिया गया है।

डीएसपी महोदय ने बताया कि इन नये कानूनों के तहत थाने से कोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है इसके अंतर्गत देश में एक ऐसी न्यायिक प्रणाली स्थापित हुई है जिसके जरिए पीड़ित व्यक्ति को ससमय जल्द न्याय मिल सके इसका प्रावधान किया गया है।

नए कानून के तहत न्याय प्रक्रिया की समय सीमा निर्धारित की गयी है और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से शिकायत दायर करने के तीन दिन के भीतर एफआइआर दर्ज करने का प्रावधान है, साथ ही यौन उत्पीड़न के मामलों में 60 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देना अनिवार्य किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों को इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखते हुए अनुसन्धान करने, साक्ष्य संकलन करने, ससमय रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीएसपी महोदय ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकना और महिला व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है और इस कर्तव्य को पूरा करने के लिए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीएसपी महोदय ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य सभी थानों को बाल व महिला अनुकूल बनाना तथा बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा वे प्रशिक्षण शिविर के दौरान दिए गए बताए गए प्रावधानों का अनुसंधान कार्य में पूर्णतया क्रियान्वयन करें।

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी थाना एवं ओपी में पदस्थ सैकड़ो एसआई एवं सअनि ने भाग लिया।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *