दिल्ली(DELHI): बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें परिवहन भवन पर ही रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देते हुये लगाये गये बैरिकेड्स पर अखिलेश यादव चढ़ गये और सड़क पर धरने पर बैठ गये। महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद भी बैरिकेड्स कूदकर प्रदर्शन में शामिल हो गये।
राहुल गांधी ने इसे “संविधान बचाने की लड़ाई” बताया, वहीं प्रियंका गांधी ने सरकार को “डरी और कायर” कहा। शशि थरूर ने चुनावों की निष्पक्षता पर उठे सवालों का समाधान करने की मांग की, तो जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ‘चुराओ आयोग’ करार देते हुये आरोप लगाया कि विपक्ष को सामूहिक रूप से ज्ञापन देने से रोका गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

