हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के कटकमसांडी में रामनवमी जुलूस के दौरान हुये हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल तीन संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं फरार अभिषेक यादव की तलाश की जा रही है। एडिशन ASP अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह वारदात गदोखर में रामनवमी की शांतिपूर्ण शोभायात्रा के दौरान हुई। जुलूस गुजर ही रहा था कि पहले से घात लगाये हमलावरों ने हमला कर दिया
हजारीबाग(Hazaribagh) पुलिस फरार आरोपी की तलाश में
इस हमले में रामकुमार साव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना भुजाली भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के बाकी पहलुओं का भी खुलासा किया जायेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

