पुलिस द्वारा अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़ – 840 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

पुलिस द्वारा अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़ – 840 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

राँची(RANCHI): अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेतलसूद गांव में अवैध रूप से गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनगड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर 58 वर्षीय महिला राज्जो देवी, पत्नी माना महतो को 840 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली, रांची द्वारा किया गया, जो महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष छापामारी दल के तहत संचालित किया गया। गुरुवार की दोपहर छापेमारी के दौरान गेतलसूद बस्ती निवासी राज्जो देवी के घर की विधिवत तलाशी ली गई। इस दौरान गुलाबी रंग के पारदर्शी प्लास्टिक बैग में छिपाकर रखे गए लगभग 840 ग्राम गांजा को बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अनगड़ा थाना कांड संख्या 71/2025, धारा 20(बी)(II)(बी) एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस छापामारी में अनगड़ा थाना प्रभारी हीरा लाल साह, उत्तम कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सुशीला मुर्मू सहित सशस्त्र बलों की सक्रिय भूमिका रही। रांची पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे मादक पदार्थों के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *