धनबाद(DHANBAD): साइबर अपराध मौजूदा वक़्त में एक बड़ी चुनौती है। अपराधी विभिन्न माध्यमों से प्रलोभन देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैँ। ठगी के अपराध को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को धनबाद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत धनसार थाना अंतर्गत मल्टीटेक आईटीआई जोड़ाफाटक मे पुलिस की पाठशाला के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस की पाठशाला में साइबर डीएसपी श्री संजीव कुमार महोदय व साइबर थाना प्रभारी श्री अक्षय राम एवं धनसार थाना प्रभारी श्री मनोज पाण्डेय ने वहां उपस्थिति छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के शिकार होने से बचने का गुर सिखाया।
अभियान के तहत वहां मौजूद छात्र छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए इससे बचाव के तरीकों एवं उपायों के प्रति जागरूक किया और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपयोगी जानकारियों कों साझा किया गया। जैसे अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्य कों प्रदान ना करना, इंटरनेट मीडिया में अनजान व्यक्तियों का मित्रता अनुरोध स्वीकार ना करने, ओटीपी साझा न करने सहित हनी ट्रैप, साइबर बुलिंग से निपटने के तरीके और 1930 साइबर हेल्पलाइन के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके रोजमर्रा के डिजिटल कामकाज में सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। विशेष रूप से यह बताया गया कि कैसे वे अज्ञात लिंक पर क्लिक नही करने से ठगी जैसी घटनाओ से बच सकते हैं और इंटरनेट मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।
साइबर डीएसपी संजीव कुमार महोदय ने सरल और सहज भाषा में वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया और उनके सवालों का जवाब देते हुए उन्हें विभिन्न साइबर खतरों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए ।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

