तीन वर्ष पहले उक्त जमीन को सरकारी बताकर शुरू हुआ था दो पक्षों के बिच विवाद…
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 59 के लच्छीपुर ग्वाला पट्टी इलाके मे स्थित एक खाली पड़ी जमीन पर अपना -अपना कब्ज़ा ज़माने को लेकर तीन साल पहले यानि की 17/09/ 2022 मे इलाके के रहने वाले जितेंद्र यादव और चन्दर्मा यादव सहित उनके कई अन्य लोगों ने इलाके के ही रहने वाले मनोज राय उर्फ़ रघुनाथ राय के साथ उलझ गए, दोनों पक्षों के बिच जमकर हो हंगामा चला, जिसके बाद मामला कुलटी थाना के नियामतपुर पुलिस फाड़ी के अंतर्गत चला गया, एक पक्ष यानि की जितेंद्र यादव और चंन्द्रमा यादव व उनके लोगों द्वारा जहाँ यह आरोप लगाया गया की इलाके मे खाली पड़ा जमीन सरकारी है, जिस जमीन पर इलाके के युवक खेला करते हैं, इसके अलावा इलाके मे अगर कोई शादी समारोह होता है तो उसी जमीन पर पंडाल भी बनाया जाता है, साथ ही अन्य कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड भी उसी जमीन पर आयोजन होता है..
ऐसे मे इलाके के रहने वाले मनोज राय उर्फ़ रघुनाथ राय पैसों और अपनी ऊँची पहुँच के बल पर जाली कागजात के आधार पर उक्त जमीन पर अवैध रूप से अपना कब्ज़ा जमाना चाहते हैं, जबकि मनोज राय उर्फ़ रघुनाथ राय का यह कहना है की जिस जमीन पर वह बॉउंड्रीवाल कर रहे हैं, वह जमीन उनका पैतृक जमीन है और वह आसनसोल न्यालय के आदेश पर पुलिस की मदद से बॉउंड्रीवाल कर रहे हैं, उनका यह भी आरोप है की इससे पहले 2022 मे भी वह जमीन पर अपना कब्ज़ा ज़माने की कोसिस किये पर जितेंद्र यादव और चंन्द्रमा यादव सहित उनके अन्य साथियों द्वारा हो हंगामा और झमेला किया गया..
जिसके बाद मामला नियामतपुर पुलिस फाड़ी उसके बाद आसनसोल न्यालय मे चला गया, जहाँ से उनको उनकी उक्त जमीन पर कब्ज़ा व बॉउंड्रीवाल करने का आदेश प्रापत हुआ है, जिस आदेश से वह काफी खुश हैं, उन्होने कहा उनको अदालत पर भरोसा था, जिसका फल उनको इतना साल इंतजार करने के बाद मिला है, इस मामले मे जितेंद्र यादव का कहना है की उक्त जमीन पर मनोज राय ने उनके व उनके कुछ लोगों के ऊपर जबरन कब्ज़ा करने का आरोप लगाया था..
जबकि कब्ज़ा वह नही बल्कि मनोज राय खुद कर रहे थे, ऐसे मे जो न्यालय से आदेश प्राप्त हुआ है वह आदेश उक्त जमीन पर जितेंद्र यादव व उनके लोगों द्वारा किये जा रहे उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने से रोकने के लिये दिया गया है, ना की उक्त जमीन पर मनोज राय द्वारा कब्ज़ा कर बॉउंड्रीवाल करने के लिये, जितेंद्र यादव ने यह भी आरोप लगाया की मनोज राय पुलिस को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं और न्यालय के आदेश की दिशा और दशा को गलत बताकर बॉउंड्रीवाल करने का काम कर रहे हैं..
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

