पुलिस और अपराधियों के बीच घंटो ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा इलाका, पुलिस के हाथ नहीं लगे अपराधी…

पुलिस और अपराधियों के बीच घंटो ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा इलाका, पुलिस के हाथ नहीं लगे अपराधी…

बिहार(BIHAR) : जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल उठा। घटना में दोनों ओर से करीब 30-35 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ओकरी थाना क्षेत्र के चंदहरिया मोड़ के पास अपराधियों ने पशु व्यापारी को लूटने का प्रयास किया। लूट में असफल होने के बाद अपराधी पिकअप वैन लेकर भाग निकले..

उसी समय वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को इसकी सूचना मिली और उन्होंने अपराधियों का पीछा शुरू किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर अपराधियों ने गोविंदपुर की ओर भागते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए कई राउंड फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप वैन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोड़ी गई पिकअप वैन को बरामद कर लिया है। वाहन की तलाशी में कई साक्ष्य मिले हैं, जो अपराधियों की पहचान में मदद कर सकते हैं..

घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना की पुष्टि करते हुए घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि’ पुलिस की मुस्तैदी के कारण अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके’। पुलिस द्वारा अपराधियों का मनोबल तोड़ते हुए उनकी योजना विफल कर दी गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है..

NEWS ANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *