सिंदरी(SINDRI): सिंदरी में 14 फरवरी को पुलवामा हमले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी धनबाद ग्रामीण – सिंदरी नगर इकाई द्वारा वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के सम्मान में सिंदरी में एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।शाम होते ही सिंदरी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से छात्र और युवा जुटने लगे। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां और तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने “शहीद जवान अमर रहें” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।इस कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रमुख कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे, उपस्थित कार्यकर्ताओं में अंशु तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अनुभव शर्मा धनबाद ग्रामीण संयोजक, आर्यन कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रशांत कुमार सिंदरी नगर मंत्री, प्रियांशु कुमार सिंदरी सह नगर मंत्री,यश राज एस एफ डी प्रमुख सिंदरी, आर्यन मीडिया प्रभारी,अभिनव कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, विशाल कुमार कश्यप धनबाद कार्यकर्ता,आकाश कुमार धनबाद कार्यकर्ता,सोनु सिंह कुशवाहा सिंदरी नगर कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनके साहस से प्रेरणा लेती रहेंगी। इस मार्च में न केवल परिषद के सदस्य, बल्कि सिंदरी के बड़ी संख्या में छात्र और आम नागरिक भी शामिल हुए, जो शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट किया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

