पुराने चेहरे एक बार फिर होंगे आमने-सामने..गढ़वा सहित 24 सीटो पर हो सकता कड़ा मुकाबला…

पुराने चेहरे एक बार फिर होंगे आमने-सामने..गढ़वा सहित 24 सीटो पर हो सकता कड़ा मुकाबला…

रांची(RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ गयी है. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों की ओर से अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशी एक बार फिर नामांकन करने में जुट गये हैं. अब तक राजनीतिक दलों की ओर से घोषित प्रत्याशियों में लगभग दो दर्जन सीटों पर पिछले चुनाव (2019) में टकराने वाले फिर आमने-सामने होंगे. कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल गये हैं, लेकिन उनके सामने पुराने चेहरे ही सामने होंगे.

कई दलबदलू पार्टी बदल कर हैं मैदान में

मांडू विधानसभा सीट से इस बार जेपी भाई पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट से लड़ कर जीता था. बड़कागांव से इस बार रोशनलाल चौधरी भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे हैं. पिछली बार वह आजसू के टिकट से चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाये थे.

रांची जिले की सीटों पर पार्टियों ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव

रांची जिले में पड़ने वाले तीन विधानसभा सीट हटिया,रांची और खिजरी में फिर से पुराने चेहरे मतदाताओं के सामने नजर आयेंगे. रामगढ़ विधानसभा सीट से उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाली सुनीता चौधरी को आजसू ने मैदान में उतारा है. वहीं इस सीट से पिछला चुनाव जीतने वाली ममता देवी एक बार फिर से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं. रांची से एक बार फिर भाजपा के सीपी सिंह व झामुमो की महुआ माजी, हटिया से नवीन जायसवाल व कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव और खिजरी से कांग्रेस के राजेश कच्छप व भाजपा के रामकुमार पाहन चुनाव मैदान में हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में भी इनके बीच ही मुकाबला हुआ था.

जमुआ व बरकट्ठा में दल-बदल कर फिर पुराने चेहरे

जमुआ विधानसभा चुनाव में फिर से केदार हाजरा व मंजू कुमारी आमने-सामने हैं. हालांकि पिछला चुनाव भाजपा से जीतने वाले केदार हाजरा झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं उनको टक्कर देने वाली कांग्रेस की मंजू कुमारी इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में उतरी हैं. बरकट्ठा विधानसभा में भी प्रत्याशी दल बदल कर चुनाव मैदान में हैं. 2019 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले अमित कुमार यादव इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं. वहीं पिछला चुनाव भाजपा से लड़ने वाले जानकी यादव इस बार झामुमो के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं.

वर्तमान में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी

विधानसभा सीटइन दोनों के बीच है मुकाबला
रांचीसीपी सिंह (भाजपा) बनाम महुआ माजी (झामुमो)
हटियानवीन जायसवाल(भाजपा) बनाम अजयनाथ शाहदेव (कांग्रेस)
खिजरीराजेश कच्छप (कांग्रेस) बनाम रामकुमार पाहन (भाजपा)
जरमुंडीबादल पत्रलेख (कांग्रेस) बनाम देवेंद्र कुंवर (भाजपा)
देवघरनारायण दास(भाजपा) बनाम सुरेश पासवान (राजद)
गोड्डाअमित मंडल (भाजपा) बनाम संजय प्रसाद यादव (राजद)
महगामादीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) बनाम अशोक कुमार भगत (भाजपा)
मांडूजेपी पटेल (कांग्रेस) बनाम निर्मल महतो (आजसू)
बड़कागांवअंबा प्रसाद (कांग्रेस) बनाम रोशनलाल चौधरी (भाजपा)
रामगढ़सुनीता चौधरी (आजसू) बनाम ममता देवी (कांग्रेस)
बरकट्ठाअमित कुमार यादव (भाजपा) बनाम जानकी यादव (झामुमो)
जमुआकेदार हाजरा (झामुमो) बनाम डॉ मंजू कुमारी (भाजपा)
गिरिडीहसुदीव्य कुमार सोनू (झामुमो) बनाम निर्भय शाहबादी (भाजपा)
चंदनकियारीअमर बाउरी (भाजपा) बनाम उमाकांत रजक (झामुमो)
निरसाअर्पणासेन गुप्ता (भाजपा) बनाम अरूप चटर्जी (माले)
झरियापूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस) बनाम रागिनी सिंह (भाजपा)
ईचागढ़सविता महतो (झामुमो) बनाम हरेलाल महतो (आजसू)
सिमडेगाभूषण बाड़ा (कांग्रेस) बनाम श्रद्धानंद बेसरा (भाजपा)
कोलेबिरानमन विक्सल कोंगाड़ी (कांग्रेस) बनाम सुजान जोजो (भाजपा)
लोहरदगारामेश्वर उरांव (कांग्रेस) बनाम नीरू शांति भगत (आजसू)
लातेहारबैजनाथ राम (झामुमो) बनाम प्रकाश राम (भाजपा)
विश्रामपुररामचंद्र चंद्रवंशी (भाजपा) बनाम नरेश प्रसाद सिंह( राजद)
गढ़वामिथिलेश ठाकुर (झामुमो) बनाम सत्येंद्रनाथ तिवारी (भाजपा)
भवनाथपुरभानु प्रताप शाही (भाजपा) बनाम अनंत प्रताप देव (झामुमो)

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *