रांची(RANCHI) : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो 24अक्टूबर को बतौर राजग (एनडीए) प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। साथ ही होने वाली विशाल नामांकन सभा की तैयारी को लेकर कसमार प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर इंटर कॉलेज में 8 पंचायतों के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई..
इसमें बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से डॉ लंबोदर महतो की पुनः जीत सुनिश्चित करने और आयोजित सभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। इस क्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ लंबोदर महतो जब से विधायक बने हैं तब से एक-एक घर और एक-एक परिवार से अपना संपर्क एवं संवाद बनाए रखा है। अब लोगों में यह चर्चा है की डॉ. लंबोदर महतो वाकई में जनप्रतिनिधि के लायक हैं और उन्हें पुनः विधायक के रूप में चुनना श्रेयस्कर रहेगा..
इस क्रम में डॉ लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं की भावना सामने आई है, उससे यह प्रतीत होता है कि हमने लोगों के हित में काम किया है और जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह सामने आया है उससे हमें इस बात की ताकत मिलती है कि हमें दुगुना उत्साह के साथ लोगों का मन व विश्वास जितना है..
बैठक में अशोक सिंह, रामसेवक जायसवाल, महेंद्र नाथ महतो, उमेश जायसवाल, उमेश महतो, रामकिंकर महतो, चांद मुख महतो, दशरथ महतो ,रन देव मुर्मू, शंकर महतो, सूरज टुडू, मनोज महतो, घनश्याम महतो, जगेश्वर मुर्मू, सोमर महतो, चंद्र मोहन महतो, मनोज महतो, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट
