सिंदरी(SINDRI):सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में को पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती के अवसर पर भव्य मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें सिंदरी क्षेत्र की 1400 माताओं की सहभागिता रही।
दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ डाॕ० माया राज नारायण(प्राध्यापक सिविल बीआईटी० सिंदरी) की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ पूजा (प्रांतीय सह मंत्री विद्या विकास समिति झारखंड ) रंजना सिंह (बालिका शिक्षा प्रमुख विद्या विकास समिति झारखंड) संजय कुमार (प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड ) विवेक नयन पांडेय (विभाग प्रमुख धनबाद )शशि भूषण कुमार गुप्ता (सचिव )महेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) सुनील कुमार पाठक (प्राचार्य) सुनीता रानी (मातृ भारती प्रमुख सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी) पंकज तिवारी (कार्यक्रम प्रमुख ) के साथ समाज के गण्यमान्य लोग तथा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए रंजना सिंह ने कहा समाज की दिशा और दशा मातृ शक्ति के द्वारा निर्धारित होती है ।अतः माता को स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। बेटा और बेटी दोनों को समान अवसर तथा सुविधा देना चाहिए।
डॉ पूजा ने कहा भारत भूमि वीरांगनाओं की भूमि है। ऑपरेशन सिंदूर भारत के वीर माताओं का एक अच्छा उदाहरण है। जिसमें भारत की वीरांगनाओं ने अपनी वीरता का परिचय दिया। माताएं हमारे सभ्यता एवं संस्कृति का पोषण तथा संवर्धन करती हैं ।वह अगली पीढ़ी को इसकी जानकारी भी देती है। माता का समर्पण दिखता नहीं पर एक सफल पुत्र एवं पुत्री के पीछे माता का सबसे ज्यादा बड़ा सहयोग रहता है। माताएं ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ बिताए और स्क्रीन टाइम कम से कम करें मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए।
अध्यक्षीय भाषण में डाॅ०माया राज नारायण ने कहा माताएं अपने घर का दायित्व पूर्ण कर समाज के लिए एक स्वस्थ नागरिक का निर्माण करती है। अपने पुत्र एवं पुत्री को शिक्षा, संस्कार ,अनुशासन से सींचकर उन्हें इस योग्य बनाती है कि वह स्वस्थ कुशल मजबूत समाज का निर्माता बने।
कार्यक्रम में समूह गीत, समूह नृत्य ,भजन (गायत्री परिवार के बहनों के द्वारा) के साथ ऑपरेशन सिंदूर नाटक में बहनों ने भावात्मक प्रदर्शन किया ।
अतिथि परिचय सुनील कुमार पाठक, मंच संचालन श्रुति कुमारी तथा खुशबू के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनीता रानी के द्वारा किया गया।
वंदे मातरम तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

