पुटकी में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर….

पुटकी में सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर….

पुटकी(PUTKI): पुटकी थाना अंतर्गत पुटकी 2 नंबर हनुमान मंदिर के समीप हुए सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए धनबाद के निजी नर्सिंग होम में भेजा गया..

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात करीब 8 बजे लोयाबाद पावर हाउस निवासी सोनू कुरैशी पुटकी 2 नंबर में एक पलंग खरीद रहा था तभी करकेंद कि ओर से तेज गति से आ रही हाइवा संख्या जेएच 10 बीटी /7284 ने वँहा खड़ी सवारी टेम्पो संख्या जेएच 10 एके/4299 को जोरदार टककर मार दी वहीं सड़क किनारे खड़े सोनू उसी टेम्पो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी हैं। घायल सोनू विवाहित हैं और उसका एक बच्चा भी हैं। वो पुटकी मोड़ स्थित एक बकरा दुकान में स्टाफ का काम करता हैं, और संयोग से वो घटनास्थल पर पलंग की खरीददारी कर रहा था..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *