पुटकी(PUTKI): पुटकी ए टाइप स्थित श्रमिक क्लब में शुक्रवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पीबी प्रोजेक्ट शाखा की बैठक रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया..
बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती पर चर्चा की गई एवं मजदूर हितों के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद क्षेत्रीय सचिव अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन मजदूर की हर समस्या के निदान के लिए प्रबंधन से वार्ता या नही होने पर आंदोलन करने को तैयार हैं..
बैठक के नगीना राय, चन्द्रदेव यादव, सुरेश तांती,बिनोद चौहान,अक्षयवर प्रसाद,नागेंद्र सिंह, जयप्रकास सिंह, राजेंद्र राम,मनोज कुमार सिंह,कन्हैया प्रसाद,भीम महतो, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार केवट,बलदेव पंडित,अरुण कुमार सिंह, श्याम सुंदर पंडित, जयराम दुसाध, रामनाथ पासवान, किशन गोप आदि मौजूद थे..
NEWSANP केकेके के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट
