पुजारियों ने बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा…

पुजारियों ने बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा…

धनबाद(DHANBAD): आज धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में धनबाद के विभिन्न मंदिरों से पधारे ब्राह्मण समाज के सैकड़ों पुजारियों एवं प्रबुद्धजनों ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार को आशीर्वाद स्वरूप अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि संजीव कुमार एक कर्मठ, स्वच्छ छवि एवं विकासशील सोच वाले प्रत्याशी हैं, जिनके नेतृत्व में धनबाद नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। यह समर्थन समाज के विश्वास, विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार ने सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की कि आगामी 23 फरवरी को क्रमांक संख्या 27, चुनाव चिन्ह “हरी मिर्च छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि धनबाद को स्वच्छ, सुरक्षित, विकसित एवं समृद्ध नगर बनाया जा सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि का
“ब्राह्मण समाज के सैकड़ों पुजारियों एवं प्रबुद्धजनों से प्राप्त यह आशीर्वाद मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणास्रोत है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि महापौर बनने के बाद धनबाद को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं विकासशील नगर बनाने हेतु पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करूंगा। सनातन संस्कृति की रक्षा, नागरिक सुविधाओं का विस्तार एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आप सभी से आग्रह है कि 23 फरवरी को क्रमांक 27, हरी मिर्च छाप पर मतदान कर मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *