झरिया(JHARIA): गोल्डन पहाड़ी में पीट वॉटर की समस्या को लेकर एटक के बैनर तले ग्रामीणों ने नॉर्थ तिसरा कार्यालय पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कहा कि पिछले 6 माह से गोल्डन पहाड़ी में पीट वाटर की पानी सप्लाई बंद है। करीब 5000 की आबादी पीट वॉटर के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। नाले का पानी छानकर दैनिक कार्य में उपयोग कर रहे है।लेकिन प्रबंधन गंभीर नहीं है।
वक्ताओं ने कहा कि साउथ तीसरा ,डीबी रोड, डायमंड तीसरा, जीनागोड़ा, गोलकडीह आदि क्षेत्रों से विस्थापित कर ग्रामीणों को प्रबंधन द्वारा यहां बसाया गया। उस समय कहा गया था कि बिजली पानी मुहैया कराया जाएगा। लेकिन पीने का पानी तो छोड़ दीजिए पीट वाटर का भी पानी नहीं मिल रहा है। कहा की नॉर्थ तीसरा प्रबंधन एक सप्ताह के अंदर पाइप जोड़कर पानी देने का वादा किया है।अगर नहीं पूरा किया गया तो फिर आंदोलन होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में गणेश पासवान सुजीत मंडल, श्री राम गोराई, योगेश यादव, महेंद्र देव,, भगवान विश्वकर्मा, अहमद ,रावण रवानी, पप्पू पासवान,जितेंद्र सिंह, मानिक दास आदि शामिल थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

