धनबाद(DHANBAD): वासेपुर के फहीम खान के आवासीय कार्यालय में उनके बड़े पुत्र इकबाल खान ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हाल में हुए गोलीबारी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को वासेपुर में हुई गोलीबारी की घटना में उनके ड्राईवर हैदर अली उर्फ बबली को गोली लगी थी हैदर का इलाज दुर्गापुर के हास्पिटल में इलाज कराने के बाद वह अब पूरी तरह ठीक हो कर घर लौट चुका है इकबाल खान ने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में प्रिंस खान का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें धमकी दी गयी है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह 200 बार भी कोशिश कर ले मुझे नहीं मार पाएगा उन्होंने प्रिंस खान को देश से फरार बताते हुए कहा कि उसे वासेपुर के लोग पसंद नहीं करते हैं कहा कि अगर किसी मे हिम्मत हे तो सामने से आकर मुकाबला करे पीछे से हमला करना कायरता है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

