रांची(RANCHI): रामगढ़ में पांच पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें तीन इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को रामगढ़ का नया थानेदार बनाया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को रजरप्पा का थानेदार बनाया गया है। रजरप्पा थानेदार नवीन प्रकाश पांडेय को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। रामगढ़ थाना में पोस्टेड एसआई आशुतोष कुमार सिंह कुज्जू ओपी प्रभारी बनाये गये हैं। वहीं, कुज्जू ओपी प्रभारी मो नौशाद को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। संबंधित आधिसूचना रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार के आदेश से जारी कर दी गयी है।
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

