पीके राय में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आयोजन 12 को…

पीके राय में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आयोजन 12 को…

धनबाद(DHANBAD): नेहरू युवा केंद्र, जिला खेल कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 12 दिसंबर को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग लेंगे. उत्सव में कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतिभागी को धनबाद जिले के किसी भी प्रखंड का स्थायी रूप से निवासी, साथ ही जिले के किसी शैक्षिक संस्थान का छात्र होना चाहिए. उत्सव में नृत्य, गायन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं होंगी. पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर के दोपहर के एक बजे तक है. इच्छुक युवा जिला खेल कार्यालय या गूगल लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं….

विजेता प्रमंडल स्तर पर लेंगे भाग :

जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेताओं को प्रमंडल स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे का मौका मिलेगा. इसके विजेता को खेल-कूद व युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.राज्य स्तर के विजेताओं को 12 जनवरी 2025 से दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल होने का मौका मिलेगा…

प्रतियोगिता और पुरस्कार की राशि

सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत और विज्ञान मेला (सामूहिक) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 7000, 5000 और 3000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे. भाषण प्रतियोगिता के पहले स्थान के प्रतिभागी को 5000, दूसरे को 2500 व तीसरे को 1500 रुपये दिये जायेंगे. इसी तरह विज्ञान मेला (एकल) के पहले, दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश: 3000, 2000 व 1500 रुपये दिये जायेंगे. एकल लोकगीत व लोकनृत्य के पहले स्थान के प्रतिभागी को 2500, दूसरे को 1500 व तीसरे को 1000, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला व मोबाइल फोटोग्राफी के पहले स्थान के प्रतिभागी को 2500, दूसरे को 1500 व तीसरे को 1000 रुपये नकद पुरस्कार दिये जायेंगे….

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *