पीएम मोदी ने पटना में रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर में बैठक की, अब राजभवन जा रहे…

पीएम मोदी ने पटना में रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर में बैठक की, अब राजभवन जा रहे…

बिहार(BIHAR):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वे पटना पहुंच गए हैं। राज्यपाल, सीएम नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत बीजेपी के नेताओं ने उनकी अगुवानी की। पीएम ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। एयरपोर्ट परिसर से ही पीएम ने रोड शो की शुरुआत की। उनका काफिला शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शाम करीब सवा 6 बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पीएम मोदी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक की। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा। कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी के रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम लगभग 50 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बिक्रमगंज से वे दोबारा पटना लौटेंगे और कल दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *