पीएम मोदी की हत्या साज़िश के लिए CIA से संपर्क करने तीन बिहारी युवक गिरफ़्तार,पूछताछ जारी…

पीएम मोदी की हत्या साज़िश के लिए CIA से संपर्क करने तीन बिहारी युवक गिरफ़्तार,पूछताछ जारी…

बक्सर (BUXUR): बिहार के बक्सर जिले में प्रधानमंत्री Narendra Modi की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने सिमरी के आशा पड़री निवासी अमन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुसार, आरोपी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने विदेशी एजेंसी से संपर्क साधा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA को प्रस्ताव भेजते हुए इस साजिश के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। उसने कथित तौर पर इस काम को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इन उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि साजिश से जुड़े और सबूत जुटाए जा सकें।

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क और मंशा का खुलासा हो सके।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित कड़ियों की तलाश की जा रही है, ताकि साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *